कुमायुं के चंद राजवंश से हैं नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा

0
570

– डा. हरीश चन्द्र लखेड़ा

भारत  की यात्रा से  नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba ) चर्चा में हैं। यहां  उनकी यात्रा के बारे में मैं चर्चा नहीं कर रहा हूं, बल्कि यह बताने जा रहा हूं कि शेर बहादुर देउबा उत्तराखंड मूल के हैं। उनके पुरखे उत्तराखंड के कुमायुं से रहे हैं।जिस तरह उनसे पहले प्रधानमंत्री रहे केपीएस ओली को नेपाल में कुमैं बाहुन यानी कुमायुं के ब्राह्मण कहा जाता है।  इसी तरह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर नेपाल के लोग दावा करते रहे हैं कि उनके पुरखे नेपाल से थे।

वास्तव में नेपाल के एकीकरण से पहले तक भारत और नेपाल के बीच इस तरह की कोई सीमा रेखाएं नहीं थीं। कुमायुं के पिथौरागढ़ और चंपावत तथा नेपाल के डोटी क्षेत्र यानी सूदूर पश्चिम और कर्णाली प्रांतों के लोग एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में बसते रहे। इसलिए इन सीमांत क्षेत्रों पर बसे लोगों के सरनेम भी आपस में मिलते हैं। पिथौरागढ़ में भी देउबा (Sher Bahadur Deuba ) हैं। परंतु वे देउपा भी लिखते हैं। नेपा के डोटी क्षेत्र के मल्ल राजा भी उत्तराखंड के कत्यूर राजवंश से ही थे। अब बात करते हैं नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा  (Sher Bahadur Deuba )की। देउबा  (Sher Bahadur Deuba )नेपाल के ठकुरी समाज यानी ठाकुर यानी राजपूत हैं। वे नेपाल के सूदूर पश्चिम प्रांत के दादेलधुरा जिले के गांव आशिग्राम के मूल निवासी हैं। नेपाल में  ब्राह्मणों को बाहुन, क्षत्रियों को ठकुरी व क्षेत्री या छेत्री  कहा जाता है। ठकुरी वे क्षत्रिय हैं, जो मूलत: राज परिवारों से हैं और उनके  पुरखे भारत से गए थे। जबकि क्षेत्री या छेत्री खस मूल के क्षत्रिय हैं। देउबा  (Sher Bahadur Deuba ) को कुमायुं के चंद राजवंश से माना जाता है। अर्थात उनके पुरखे कुमायुं पर लंबे समय तक राज करने वाले चंद राजवंश से थे। पश्चिमी नेपाल में बहुत से लोग हैं जो खुद को चंद राजवंश का बताते हैं। देउबा भी इनमें शामिल हैं।

देउबा  (Sher Bahadur Deuba )नेपाल के 45वें प्रधानमंत्री हैं। 13 जून, 1946 को जन्में शेरबहादुर देउवा  नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। वे 1995 से 1997 तक, फिर 2001 से 2002 तक, और 2004 से 2005 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के दखल के बाद शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। वे गिरिजा प्रसाद कोइराला की सरकार में गृह मंत्री भी रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ आरजू राणा देउबा  (Sher Bahadur Deuba ) राणा परिवार से है जिन्हें नेपाल के शासन वर्ग से माना जाता है। देउबा को नवंबर 2016 में  नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

यह थी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा  (Sher Bahadur Deuba )की कुमायुं के चंद राजवंश से जुड़ी गाथा। यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट में अवश्य लिखें। जिन्होंने हिमालयीलोग चैनल को लाइक व सब्सक्राइब नहीं किया है, उनसे ऐसा करने का अनुरोध है। आप जानते ही हैं कि हिमालयी क्षेत्र के इतिहास, लोक, भाषा, संस्कृति, कला, संगीत, धरोहर, सरोकार आदि को देश- दुनिया के सामने रखने के लिए हिमालयीलोग चैनल लाया गया है। आप इस आलेख को हिमालयीलोग वेबसाइट में पढ़ भी सकते हैं। वीडियो अच्छी लगे तो शेयर भी अवश्य कीजिएगा। अगली वीडियो की प्रतीक्षा कीजिए। तब तक जै हिमालय, जै भारत।

हिमालयीलोग की प्रस्तुति, नई दिल्ली ,जै हिमालय, जै भारत। हिमालयीलोग के इस यूट्यूब चैनल में आपका स्वागत है। मैं जर्नलिस्ट डा. हरीश चंद्र लखेड़ा। )

==================== 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here