भारतीय सेना में इस तरह होते हैं भर्ती, जानिए

0
462

परिकल्पना- डा. हरीश चन्द्र लखेड़ा

हिमालयीलोग की प्रस्तुति, नई दिल्ली

हिमालयी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भारतीय थलसेना यानी आर्मी, वायु सेना यानी एयर फोर्स और जल सेना यानी नेवी तथा अर्ध सैनिक बलों में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। इन सेनाओं व सुरक्षा बलों में भर्ती होकर देश सेवा के साथ ही बेहतर रोजगार भी मिलता है। परंतु, दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले बहुत से युवक ऐसे हैं जिन्हें यह जानकारी नहीं रहती है कि इनमें कैसे भर्ती हुआ जाता है।  इसलिए लोगों का आग्रह था कि इस बारे में भी कुछ जानकारी दूं। आप जानते ही हैं कि भारतीय सेना में नेपाल के लोग भी भर्ती हो सकते हैं। गोरखा रेजीमेंट के साथ ही कुमायुं रेजीमेंट, गढ़वाल रेजीमेंट, डोगरा रेजीमेंटे जम्मू-कश्मीर राइफल्स, लद्दाख स्काउट, नगा रेजीमेंट समेत विभन्न रेजीमेंट में हिमालयी लोग भर्ती होते हैं।इसलिए हिमालयी  युवकों के लिए यह जानकारी लाया हूं।

भारतीय तीनों सेना में अफसर और जवान के तौर पर भर्ती हो सकते हैं। इस बार भारतीय सेना में जवान की भर्ती को लेकर बात करता हूं। अफसर के रूप में भर्ती की प्रक्रिया भी शीघ्र बताऊंगा।  सेना में भर्ती होने के लिए  आपको  आर्मी की वेबसाइट – joinindianarmy.nic.in को देखते रहता होगा। वैसे जिस भी राज्य में भर्ती होती है, वहां के समाचार पत्रों में विज्ञापन भी आता है। रेडियो, टीवी पर भी आता है। इसके लिए भर्ती रैली (Indian army recruitment) होती हैं। जवान के लिए भर्ती के लिए वेबसाइट – joinindianarmy.nic.in पर आवेदन फॉर्म भरना होता है। परंतु पहले यह देख लें कि उसके लिए आपके पास योग्यता है कि नहीं। दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन के बाद अलग-अलग पोस्ट पर भर्तियां निकलती है आप के पास जो भी डिग्री या सर्टिफिकेट है तो आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती रैली (Indian army recruitment)में सैनिक जनरल ड्यूटी (Sol GD), सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर (Sol CLK/SKT) और सैनिक ट्रेड्समैन के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाता हैं। सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अभ्यर्थी के कागजातों की जांच की जाती है। योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को रैली से कुछ दिन  पहले रजिस्टर्ड ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजा जाता है।  रैली ग्राउंड में एडमिट कार्ड से ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलता है।

सैनिक (Indian army recruitment)भर्ती के लिए जरूरी योग्यता  में सबसे पहले आयु देखी जाती है। सैनिक जीडी के लिए आयु सीमा- 17.5 साल से 21 साल होनी  चाहिए।  अभ्यर्थी न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसी तरह सैनिक क्लर्क/स्टोरकीपर के लिए आयु  17.5 साल से 23 साल है। अभ्यर्थी को साइंस साइड से 12वीं न्यूनतम 60 अंकों के साथ पास होनी चाहिए। इसी तरह सैनिक ट्रेड्समैन के लिए आयु – 17.5 साल से 23 साल है। इसके लिए  33 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास या 8वीं पास होना चाहिए।

सेना की वेबसाइट पर फॉर्म भरने के लिए जो भी दस्तावेज  आवश्यक होते हैं, उन्हें समय पर बना लें। भर्ती रैली (Indian army recruitment) (Indian army recruitment)में दस्तावेज न होने के कारण अभ्यर्ती को बाहर कर दिया जाता है। जिन दस्तावेजों की आपको जरूरत होती है, उनमें प्रमुख इस तरह हैं।कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और उसमें जन्मतिथि भी लिखी होनी चाहिए। जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र भी चाहिए। पद के हिसाब से कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट। अभ्यर्ती के पासपोर्ट साइज के कई फोटो।

भर्ती के  दिन आर्मी भर्ती (Indian army recruitment) रैली में प्रवेश हो जाने पर वहां लाइन में खड़ा होना पड़ता है। वहां काजगात की जांच होती है। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) या फिजिकल इंड्यूरेंस टेस्ट (PET)  होता है। इसके तहत अभ्यर्थियों की की शारीरिक क्षमता और साहस का आकलन किया जाता है । आर्मी रैली भर्ती में फिजिकल टेस्ट के लिए तीन राउंड होते है। पहले 1.6 किलोमीटर की दौड़ होती है। यदि दौड़ परीक्षा पास करनी है तो लगभग 3 से 4 महीने पहले ही इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आप लोगों ने पिछले दिनों नोएडा में रात में अल्मोड़ा के एक युवक को दौड़ते हुए देखा होगा। वह यही तैयारी कर रहा था। इसे क्लियर करने के बाद छाती को नापा जायेगा। लंबाई भी नापी जाएगी। पहाड़ी युवकों के लिए इसमें कुछ छूट भी है। इसके बाद पुश अप और बैलेंस के लिए टेस्ट होते हैं। इन्हें पास करने पर ही मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इसके तहत अभ्यर्थियों के पास मजबूत शारीरिक और अच्छा मानसिक स्वास्थ्य होना चाहिए।  उनकी सुनने व देखने की क्षमता तय मानदंड के तहत होनी चाहिए। बीमारियों भी नहीं होनी चाहिए। सफेद, लाल और हरे रंग के सिग्नल को सही ढंग से पहचानने में सक्षम होना चाहिए। मेडिकल परीक्षा पास होने के बाद लिखित परीक्षा होती है। अंत में आपके फिजिकल, मेडिकल और लिखित परीक्षा के अंकों  की गणना करके मैरिट लिस्ट बनाई जाती है। मैरिट में आने पर सेना में भर्ती हो जाने हैं। इसके बाद रंगरूट को कठिन ट्रैनिंग दी जाती है। ट्रैनिंग पूरी हो जाने पर सेना में विधिवत शामिल कर लिया जाता है। (Indian army recruitment)

यह है सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया। तीनों सेनाओं में शामिल होने के लिए भी वीडियो लाऊंगा। यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट में अवश्य लिखें। आपसे अनुरोध है कि हिमालयीलोग चैनल को लाइक व सब्सक्राइब  कर दीजिए, जिन्होंने ऐसा नहीं किया है। आप जानते ही हैं कि  यह यूट्यूब चैनल हिमालयी जीवन पर केंद्रित है। आप इस आलेख को हिमालयीलोग वेबसाइट में पढ़ भी सकते हैं। वीडियो अच्छी लगे तो शेयर भी अवश्य कीजिएगा। इसके टाइटल सांग – हम पहाड़ा औंला– को भी सुन लेना। अगली वीडियो की प्रतीक्षा कीजिए। तब तक जै हिमालय, जै भारत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here