भारत में हैं दुनिया के 15 में से 14 सबसे प्रदूषित शहर

0
923

नई दिल्ली। जिनीवा में डब्ल्यूएचओ की ओर से साल 2016 के लिए दुनिया के सबसे 15 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की गई है जिनमें भारत के 14 शहर शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप पर कानपुर है। सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली छठे नंबर पर है। डब्ल्यूएचओ के डेटाबेस से पता चलता है कि 2010 से 2014 के बीच में दिल्ली के प्रदूषण स्तर में मामूली बेहतरी हुई है लेकिन 2015 से फिर हालत बिगड़ने लगी है।
2010 की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था जिसके बाद पेशावर और रावलपिंडी का नंबर था। उस समय दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के अन्य शहरों में सिर्फ आगरा शामिल था। 2011 की रिपोर्ट में भी दिल्ली और आगरा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल थे और उलानबटार दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। 2012 में स्थिति बदलनी शुरू हुई और दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में अकेले भारत के 14 शहर शामिल थे। 2013, 2014 और 2015 में भी दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के चार से सात शहर शामिल थे। लेकिन बुधवार को जारी 2016 के डेटा में दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में 14 भारत के हैं।

दिल्ली में पीएम 2.5 ऐनुल ऐवरेज 143 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है जो नैशनल सेफ स्टैंडर्ड से तीन गुना ज्यादा है जबकि पीएम 10 ऐवरेज 292 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है जो नैशनल स्टैंडर्ड से 4.5 गुना ज्यादा है।

सबसे प्रदूषित 14 शहर

शहर                  PM2 (प्रदूषण का स्‍तर)
1- कानपुर          173
2- फरीदाबाद       172
3- वाराणसी         151
4- गया               149
5- पटना             144
6- दिल्‍ली            143
7- लखनऊ           138
8- आगरा             131
9- मुजफ्फरपुर      120
10- श्रीनगर          113
11- गुरुग्राम          113
12-जयपुर             105
13- पटियाला         101
14- जोधपुर            98

—————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here